चक्रधरपुर भाजपा के संकल्प यात्रा को सफल बनाने का आह्वान

1 min read
Spread the love

चक्रधरपुर के मोदी आहर कार्यालय में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक पूर्व विधायक सह संकल्प यात्रा प्रभारी शशि भूषण सामड की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी 23 सितंबर 2023 को प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बाबूलाल मरांडी के चक्रधरपुर के रेलवे स्कूल मैदान में संकल्प यात्रा कार्यक्रम को लेकर एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक संयोजक मंडली का गठन एवं रूपरेखा तैयार की गई।

साथ में पार्टी के कार्यकर्ताओं को कई जिम्मेवारी दी गई। इस बैठक में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सारंगी जिलाध्यक्ष सतीश पुरी पूर्व मंत्री बड़कुंवार गगराई, सरायकेला खरसावां के संगठन प्रभारी जेबी तुबिद, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा चंदन झा, प्रदेश एसटी मोर्चा उपाध्यक्ष गीता बालमुचू ,प्रदेश महामंत्री एसटी मोर्चा विजय मेलगंडी,जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता,पूर्व प्रत्याशी मनोज लेयागी महामंत्री अभिजीत भट्टाचार्य, संजय पासवान, मंडल अध्यक्ष कुश पूर्ति,मंडल अध्यक्ष हरीश मुंडा, मंडल अध्यक्ष रोहित प्रधान, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मछुआ , रूपेश साव, पीएसएस मंगल बोदरा, प्रमेश बोदरा के अलावा और भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *