विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुखिया संघ की ओर से रैली निकाली गई

1 min read
Spread the love


विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बुधवार को चक्रधरपुर में मुखिया संघ की ओर से रैली निकाली गई। इस दौरान रैली में शामिल विभिन्न पंचायत के मुखियाओं ने मणिपुर में घटी घटना को लेकर रोष भी जताया। इससे पहले चक्रधरपुर के विभिन्न पंचायत के मुखिया प्रखंड कार्यालय परिसर में इकट्ठा हुए। यहां सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद प्रखंड कार्यालय परिसर से मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। वहीं बाइक रैली में शामिल विभिन्न पंचायत के मुखिया प्रखंड कार्यालय परिषद से रैली निकालकर आदिवासी मित्र मंडल पहुंची। जहां स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, इसके बाद रैली यहां से वापस होकर अनुमंडल अस्पताल पहुंची।

जहां मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया । मौके पर सेवानिवृत आर्मी जवान सह समाजसेवी दयासागर केराई, मुखिया मेलानी बोदरा, मुखिया संजय हांसदा, मुखिया जंगल सिंह गागराई, मुखिया पिंकी जोंको, मुखिया आंति सामड, मुखिया सेलाई मुंडा, समाजसेवी मोंटू गागराई, मुखिया सोमनाथ कोया के अलावे आदिवासी संगठन से जुड़े लोग व विभिन्न पंचायत के मुखिया मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *