कराइकेला में सड़क दुर्घटना से चार लोग गंभीर रूप से घायल, अनुमंडल अस्पताल में भर्ती
1 min read
तेज रफ्तार बाइक सवार ने तीन लोगों को पिछे से ठोकर मारकर किया गंभीर रूप से घायल । इससे बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। आनन-फानन में चारों घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया। जानकारी के मुताबिक हाई स्पीड तीन केटीएम बाइक में तीन युवक एवं तीन युवतियां बर्थ डे पार्टी मनाने के लिए नकटी डैम गए थे। बर्थडे पार्टी मनाने के बाद तीनों बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार से चाईबासा की ओर जा रहे थे। इस दौरान एक बाइक में सवार चाईबासा निवासी समीर बोदरा कृष्णापुर निवासी संजय चाम्पिया व बबलू नामक दो व्यक्ति को धक्का मार कर घायल कर दिया। इसके बाद विपरीत दिशा से बाइक में सवार होकर आ रहे कराइकेला के बरडीह गांव निवासी शिक्षक दिलीप कुमार मंडल को धक्का मार दिया। जिससे शिक्षक दिलीप कुमार मंडल, संजय चाम्पिया व बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक चालक समीर बोदरा भी घायल हो गया। आनन-फानन में सभी घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया। गंभीर रूप से घायल शिक्षक दिलीप कुमार मंडल की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बताया जाता है कि शिक्षक दिलीप कुमार मंडल चिगिदा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यरत है। इधर घटना के बाद घटनास्थल में बाइक क्षतिग्रस्त होकर पड़ा हुआ है। वहीं घटना के सूचना पाकर शिक्षक के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।