दो नाबालिक के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म
1 min read
दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने चार नाबालिक लड़कों को पकड़ा
सिमडेगा: सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र में दो नाबालिक लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के खमन भद्रा जंगल में कुछ लड़कों के द्वारा कुछ लड़कियों को ले जाकर गलत काम करने की सूचना पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष के द्वारा सदर थाना को दी गई। इसके बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जय गोविंद गुप्ता दल बल के साथ रात में खमन भद्रा जंगल पहुंचकर वहां पूरे जंगल की छानबीन शुरू कर दी। जहां पुलिस को वहां सामूहिक दुष्कर्म की घटना होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस बिना रुके सभी तारों को जोड़ते हुए सारे। मामलों का पर्दाफाश की। पुलिस अनुसंधान के दौरान घटना की जो जानकारी सामने आई उसके अनुसार पांच नाबालिक लड़कियों को पार्टी मनाने के नाम पर दो नाबालिक लड़के खमन भद्रा जंगल ले गए। जहां सभी ने बियर आदि का सेवन किया। इसी बीच वहां पांच और लड़के पंहूच गए। इसके बाद सभी लड़कों ने वहां मौजूद दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म किए। घटना के बाद लड़के लड़कियां सभी पुलिस से छिपने लगे। लेकिन कहते हैं न कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। त्वरित कार्रवाई के लिए प्रसिद्ध सिमडेगा पुलिस की टीम में सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जय गोविंद गुप्ता की अगवाई में पूरे केस के तह तक जाकर कार्रवाई करनी शुरू की। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता और उसके सहेली शब्द सभी पांचो लड़कियों को थाना में लाकर पूछताछ की और उसके बाद पुलिस सदर थाना कांड संख्या 117/23 के तहत पोक्सो एक्ट के साथ भादवि 4 6 8 और 12 का मामला दर्ज करते हुए लड़कियों के बयान के आधार पर पुलिस चार नाबालिक लड़कों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूरे मामले में अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस सभी लड़कियों का मेडिकल जांच आदि भी कर लिया और गिरफ्तार किए गए चारों लड़कों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़कों की गिरफ्तारी करने मामले में महिला आयोग के सदस्य सह समाजसेवी अगुस्तिना सोरेन और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू ने पुलिस को धन्यवाद दिया है। साथी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने खमन भद्रा जंगल में लगातार पुलिस की पेट्रोलिंग करने की भी मांग की है ताकि आगे से फिर वहां इस तरह की घटना दोहराई ना जा सके।