दुर्गा पूजा केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष बने विधायक सुखराम उरांव

1 min read
Spread the love

-चक्रधरपुर बंगाली एसोसिएशन दुर्गा मंदिर परिसर में हुई दुर्गा पूजा केंद्रीय कमेटी की बैठक
चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र स्थित बंगाली एसोसिएशन दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार की शाम दुर्गा पूजा केंद्रीय कमेटी की बैठक विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दुर्गा पूजा केंद्रीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें केंद्रीय कमेटी के सदस्यों की सर्वसम्मति से विधायक सुखराम उरांव को दुर्गा पूजा केंद्र कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। बैठक के दौरान विधायक सुखराम उरांव को केंद्रीय कमेटी का विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक के दौरान दुर्गा पूजा पंडाल की विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। बतातें चलें कि चक्रधरपुर में 23 जगहों पर दुर्गा पूजा की आयोजन होता हैं। बैठक के दौरान विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि इस वर्ष चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा। पूजा शांतिपूर्ण माहौल एवं भाईचारे के साथ मिलकर मनाना हैं। केंद्रीय कमेटी के सदस्यों द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे दिया गया है। उसे जल्द ही निभाया जाएगा। एक-दो दिन के अंदर केंद्रीय कमेटी का विस्तार कर दिया जाएगा।

बैठक के दौरान अशोक षाड़ंगी ने कहा कि दुर्गा पूजा मिलजुल कर मानना है। किसी के साथ बैर रखना नहीं है। मौके पर शेषनारायण लाल, अम्बर राय चौधरी, रात प्रताप बर्मन, प्रवीण प्रमाणिक, दिलीप कुमार महतो, आलोक बोस, संजय पासवान, संजय मिश्रा, शिवपूजन सिंह, राजेश गुप्ता, अनूप दुबे, राजेश शुक्ला, दया पाणि, अरुण साव, मुकुल रवानी, राहुल आदित्य, दिनेश सिंह, कुमार विवेक, भगत सिंह, गुड्डू मिश्रा, दीपक सिंह, गोनु जायसवाल, विनय बर्मन, निक्कू सिंह पंकज शर्मा, राम प्रकाश दास, गणेश मुखी समेत सभी दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष, सचिव एवं केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *